बिजनौर: ब्लॉक मौहम्मदपुर देवमल एडीओ अनिल कुमार द्वारा ब्लॉक की ग्राम पंचायतो में औचक निरीक्षण किया गया जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायतवासियो से साफ सफाई व सेनेटाइज़ेशन के बारे में जानकारी ली उनसे पूछा कि कर्मचारियों द्वारा समय पर सही ढंग से कार्य हो रहा हैं या नही जिसपर ग्राम पंचायतवासियो ने कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सही समय पर ग्राम पंचायतों में कार्य हो रहा है।
एडीओ अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर निगरानी समितियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसमे वो डोर टू डोर जाकर कोविड 19 के विषय मे ग्राम पंचायतवासियो को जागरूक करेगी और प्रवासियों की व बुखार से पीड़ितो की रिपोर्ट बना कर संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाएगी। एडीओ अनिल कुमार ने सभी से अपील करते हुए कहा कि कोविड 19 के नियमों का अवश्य पालन करे इस समय कोरोना बहुत तेज़ी से फैल रहा हैं खुद भी घर रहे सुरक्षित रहे बिना वजह के बाहर ना निकले। एडीओ अनिल कुमार ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतवासी निगरानी समितियों को सही सही रिपोर्ट दे यदि कोई प्रवासियों को घरो में छुपा कर रखेगा या कोविड पॉजिटिव की रिपोर्ट नही देगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही करवाई जाएगी।


















