एसडीएम विक्रमादित्य की बहन सुरभि बनी डिप्टी कमिश्नर

बिजनौर: जनपद मुख्यालय पर तैनात आईएएस विक्रमादित्य सिंह मलिक की बहन सुरभि मलिक को पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ साहिब का डिप्टी कमिश्नर बनाया है, श्रीमती सुरभि मलिक के डिप्टी कमिश्नर बनने की खबर जब बिजनौर पहुँची तो सदर एसडीएम विक्रमादित्य सिंह मलिक आईएएस को शुभकामनाएं देने वालो का तांता लग गया।
उल्लेखनीय है इससे पहले श्रीमती सुरभि मलिक एसडीएम नांगल, एडीसी रूपनगर, एडीसी विकास लुधियाना व अतरिक्त आयुक्त लुधियाना के पद पर रह चुकी है। श्रीमती सुरभि मलिक ने कोविड-19 के समय मे पटियाला में उल्लेखनीय कार्य करते हुए कोरोना से बचाव के लिये बेहतरीन कार्य किये है। श्रीमती सुरभि मलिक ने अपनी उच्च शिक्षा पहले दिल्ली के लेडी श्रीराम कालेज से पूर्ण करने के बाद लन्दन कालेज ऑफ इकोनॉमिक्स से बीए ऑनर्स पूर्ण कर कॉमनवेल्थ स्कॉलर के रूप में एमएससी की डिग्री प्राप्त की।
श्रीमती सुरभि मलिक ने उत्तराखण्ड के मंसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान से मैनेजमेंट में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। फतेहगढ़ साहिब में चार्ज संभालने से पहले श्रमिति मलिक गुरद्वारे पहुँची और वहा माथा टेका गुरद्वारे के दर्शन के समय श्रीमती सुरभि मलिक के पति एसएसपी पटियाला डॉ संदीप गर्ग भी उनके साथ मौजूद रहे।
चार्ज लेने के बाद जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने अपनी प्राथमिकताओं से अपने अधीनस्थों को अवगत कराते हुए कहा कि उन्हें सब से सहयोग चाहिये तथा सभी के सहयोग से जनपद को नई उचाईयो पर लेकर जाना है।
उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जनता के सही कार्य रुकने नही चाहिये तथा जनपद का प्रत्येक अधिकारी जनता के लिये चौबीसों घण्टे उपलब्ध रहे, श्रमिति सुरभि मलिक ने कहा कि वह शहीदों की धरती फतेहगढ़ साहिब आकर अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रही है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर मुख्यालय पर तैनात एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक आईएएस भी बहुत ही होनहार और ईमानदार अधिकारी है। देश के केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन व राज्यमार्ग नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के युवा आईएएस व बिजनौर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह के कार्यक्रम बाइक ऑफ बिजनौर की सराहना की बिजनौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जिला मुख्यालय पर बाइक ऑफ़ बिजनौर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके चलते दस मुख्य स्थानों पर साईकिल स्टैंड की स्थापना की।


















