स्योहारा: आपदा में अवसर कैसे ढूंढा जाता है ये उन लोगो से सीखो जो अपना ज़मीर बेचकर खाद्य सामग्री से लेकर दवा और अब खाद तक नकली बेचकर गरीबो को लूटने का काम बेखोफ होकर कर रहे हैं,ऐसे ही एक नए मामले के अंतर्गत किसानों की शिकायत के बाद एक नामी कम्पनी के अधिकारी ने पुलिस के सहयोग से ग्राम सुरा नंगला में स्थित किसान खाद भंडार पर छापा मारा तो उनके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई।
क्योंकि उन्ही के कम्पनी के मार्का लगे लाखो का नकली कीटनाशक व अन्य सामग्री वहां से बरामद हुई,जिसको पुलिस की मदद से थाने लाकर जब्त किया गया जबकि कम्पनी की ओर से किसान खाद भंडार के स्वामी अंकित चोहान के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई।
बताया जा रहा है अंकित बरसो से इस काले कारोबार को धड़ल्ले से अंजाम दे रहा था और स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नही लग पाई जिसके चलते यहां आने वाले गरीब किसान पता नही कबसे लूटते आ रहे होंगे।


















