बिहार: कटिहार में जाली नोट रैकेट के दो सदस्य गिरफ्तार 35 हजार 400 जाली नोट की हुई बरामदगी बरामद नोटों में दो हजार -पांच सौ-दो सौ और पचास का नोट शामिल रैकेट के सदस्य मधेपुरा और भागलपुर जिला से हुए चिन्हित …जिला पुलिस की स्पेशल टीम कुरसेला थाना क्षेत्र के एसबीआई शाखा के समीप की कार्रवाई।
कटिहार एसपी ने कहा – नकली रुपयों के सौदागर ..एक दूसरे को नोट की डिलेवरी करने पहुंचे थे चिन्हित स्थल..चिन्हित तस्करों के आवासीय स्थलों पर ( भागलपुर और मधेपुरा) पुलिस कर रही नकली नोट की तलाश गिरफ्तार नकली नोट के रैकेट सदस्यों ने कहा – नकली नोट लाया था भागलपुर में चिन्हित लोग से जबकि नोट का खरीददार ने कहा – 17 हजार देकर 35 हजार का लिया था नकली नोट।
जाली नोट के डिलिवरी की सूचना पर जिला से गठित स्पेशल पुलिस टीम ने एनएच 31 पर स्टेट बैंक शाखा कुरसेला के समीप से जाली नोटों के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.. बाइक से डिलीवरी देने आये युवक के पास से 35 हजार 400 रूपये का जाली नोट बरामद किया गया है.. जिसमें 2 हजार का 2.. 5 सौ का 26.. 2 सौ का 88 एवं 50 का 2 नोट शामिल है.. पुलिस ने बाइक-दो मोबाइल और 6 एटीएम कार्ड भी बरामद किया है..पुलिस के हत्थे चढ़े मधेपुरा जिला के चौसा अजगैबा निवासी राजेश कुमार एवं भागलपुर जिला के रंगरा ओपी अन्तर्गत सधवा निवासी मंटू मंडल से पुछताछ में मिले सुराग पर पुलिस ने कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
जहां सरगना पुलिस के हाथ नहीं लग सका है जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरसेला से समेली जाने वाली एनएच पर स्टेट बैंक शाखा के समीप डिलिवरी कर जाली नोटों को खपाने की योजना है इसके बाद जिला से गठित टीम ने जाली नोटों के धंधेबाजों को गिरप्त में लेने के लिए जाल बिछाया और सादे लिबास में धंधेबाजों के आने का इंतजार करने लगे।
इसी क्रम में बाइक सवार एक व्यक्ति कुरसेला चौक की ओर से स्टेट बैंक शाखा के समीप पुर्व से खड़े व्यक्ति के पास पहुंचा और बाइक की डिक्की से काले रंग के पोलिथीन में लपेटा सामान उसे देने लगा जिस पर संदेह होने पर दोनों को घेरकर पकड़ा गया। पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की बात कही है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।


















