ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

शासन के आदेश पर वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए नगर पालिका सभागार में एसडीएम की मीटिंग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्योहारा – शासन के आदेश पर वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए नगर पालिका सभागार में एसडीएम विजय तोमर ,चेयरमैन हाजी अखतर जलील, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विशाल दिवाकर व ईओ एपी पाण्डे व व्यापारी नेता अरुण कुमार वर्मा ने सभासदों के साथ की मीटिंग ।इस मौके पर जानकारी देते हुए स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विशाल दिवाकर ने कहा कि हमें वोटर लिस्ट लेकर सभी वार्ड मेंबरो के सहयोग से सर्वे करना चाहिए, वार्ड मैं जिस व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगी है ।

उन व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाए, डॉ विशाल दिवाकर ने कोविड-19 के वैक्सीन की ज्यादा जानकारी देते हुए कहा है कुछ लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि जो हार्ड पेशेंट हैं और शुगर पेशेंट हैं ऐसे लोगों के लिए वैक्सीन सही नहीं है लेकिन डॉक्टर विशाल दिवाकर का कहना है यह वैक्सीन पूरी तरीके से सुरक्षित है सभी लोग वैक्सीन लगवाएं, लेकिन वैक्सीन लगवाते समय यदि किसी व्यक्ति को बुखार है तो जब तक बुखार सही ना हो वह व्यक्ति वैक्सीन ना लगवाए, वरना सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगवानी चाहिए वैक्सीन पूरी तरीके से सुरक्षित है। वहीं एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है शासन के आदेश पर यह सर्वे किया जा रहा है जिन लोगों द्वारा वैक्सीन नहीं लगवाई गई है ऐसे सभी नागरिकों को वैक्सीन लगवाई जाए यह वैक्सीन पूरी तरीके से सुरक्षित है ।

इस मिशन में नगर के सभी गणमान्य नागरिक व सभासद गण स्वास्थ्य विभाग का भरपूर सहयोग करें और अपनी दोनों डोज जरूर लगवा ले। वही व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विशाल दिवाकर व एसडीएम को आश्वासन दिया कि सभी व्यापारियों गणों को यह संदेश प्रमुखता के साथ दिया जाएगा कि सभी व्यापारी व आम नागरिक कोविड-19 कि दोनों डोज जरूर लगवाएं, अरुण वर्मा ने कहा कि हमारे जो राशन डीलर हैं सबसे पहले उनसे कहा जाय कि उन्हीं लोगों को राशन मिलेगा जिन्होंने टीका लगाया है ,यानी पहले टीका लगवाओ उसके बाद ही राशन पाओ अरुण वर्मा ने आगे बताया कि नगरपालिका के कर्मचारी तथा करो ना टीकालगाने वाले कर्मचारी हर वार्ड में जाएंगे और हर घर में वह पूछताछ करेंगे कि टीका लगवाया है या नहीं अगर नहीं टीका लगवाया तोतभी हाथो हाथ टीम उनका टीकाकरण करेगी अरुण वर्मा की इन दोनों मांगो को एसडीएम साहब ने तुरंत मान ली।

अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडे ने दोनों अधिकारियों को इस अभियान में भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया और नागरिकों से कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने की अपील की है। वहीं पालिका अध्यक्ष हाजी अख्तर जलील ने सभी नगर वासियों से अपील करते हुए कहा है सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन पर ध्यान रखते हुए सभी नागरिक समय रहते अपने दोनों वैक्सीन अवश्य लगवा ले जिस व्यक्ति के वैक्सीन नहीं लगी है ऐसे व्यक्ति सीएससी जाकर अपने कोविड-19 की वैक्सीन अवश्य लगवाएं और सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना में देश हित के लिए अपना भरपूर सहयोग प्रदान करें ,आए हुए एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी को पालिका अध्यक्ष हाजी अख्तर जलील ने इस अभियान को सफल बनाने के इस अभियान को सफल बनाने के लिए भरपूर आश्वासन दिया है ।

शहर इमाम मौलाना कामिलने डॉ विशाल दिवाकर को आश्वासन देते हुए कहा है हम पहले से भी अधिक मस्जिद के माध्यम से भी सरकार के दिशा निर्देश में भरपूर सहयोग करेंगे ।इस मौके पर प्रधान लिपिक देवेंद्र कुमार, मोहम्मद शान, ओम प्रकाश, हरि ओम, सभासद इरफान, मेंबर आलोक अग्रवाल, मोहम्मद अकरम , वार्ड मेंबर प्रति वसीम उर्फ बबली कुरेशी, मोहम्मद अकरम, खलील चौधरी, सभासद पति नसीम, मेंबर मोहम्मद नबी, नीटू जोशी, इरफान अहमद, मनोज भटनागर, हाजी गफ्फार ,शाकिर घोसी, मुकेश रस्तोगी,बदर खान अधिक लोग मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button