उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के तहत चलाया गया “मिशन शक्ति” अभियान
AIRA NEWS NETWORK – थाना थरियांव में ग्राम बरई खुर्द, थाना कल्यानपुर में गौशपुर, थाना सु0 घोष में रहीमपुर धरमंगलपुर व थाना मलवा अन्तर्गत कस्बा में उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क तथा महिला सहायता एवं महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध कराये गये महत्वपूर्ण न0- हेल्प लाईन 1090(वूमेन पावर लाइन),181(महिला हेल्प लाइन), 108(एम्बुलेंस सेवा), 1076(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा) की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी । आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये। ताकि समय आने पर अपनी सुरक्षा भी स्वयं कर सके और जरूरत पड़ने पर दूसरों की सुरक्षा भी करके उन्हें सुरक्षित कर सकें इसी उद्देश्य को लेकर फतेहपुर पुलिस महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को और बालिकाओं को जागरूक अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट




























