काल के गाल से सकुशल निकाली गयी बच्ची
थाना सिसोलर के निवासी सत्यकुमार प्रजापति की पुत्री हिमांशी जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष बताई जा रही है जो अपने घर के पास ही साम को खेलते समय अचानक बोरवेल जा में गिरी, आपको बता दे की बोरबेल की गहराई लगभग 10 फिट के आस पास बताई जा रही है सूचना मिलते ही सिसोलार थाना प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह तत्काल थाना पुलिस टीम के साथ पहुंची और तुरंत बच्ची को बचाने की कोशिश शुरू कर दी
कई घंटो के प्रयास के बाद आख़िर बच्ची को बचाने में सफलता प्राप्त कर ली और बच्ची कों सुकुशल बाहर निकाल लिया गया जिसके लिए बच्ची के परिजनों एवं ग्रामीणों ने सिसोलार थाना पुलिस की जमकर सराहना की तथा प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह ने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि ऐसे बोरवेल खुले नहीं रखना चाहिए उपयोग में ना आने वाले बोरवेल को बंद कर देना चाहिए नहीं तो कीसी दिन बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है




























