AIRA NEWS NETWORK – पुलिस कप्तान पौड़ी पी0 रेणुका देवी के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराध,लैंगिक बाल अपराध,गुड टच ,बेड टच, साइबर अपराध ओर नशा मुक्ति के सम्बंध में जन जागरूक करने हेतु निर्देश दिए गए हैं । इसके तहत आज थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण (सतपुली) के सभागार में छात्र-छात्राओं के साथ एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जंहा पर विद्यार्थियों को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, महिला अपराध, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों आदि के बारे में जानकारी दी गयी एवं साथ ही उन्होंने छात्राओं को बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति उनके साथ अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने बताया की विद्यार्थी हमारे देश के भविष्य और कर्णधार है। ऐसे में स्कूली छात्र छात्राओं को आज के परिदृश्य में घटित हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक किया जाना अति आवश्यक है, जिससे ऐसे गम्भीर अपराधों से हमारे नोनिहाल सुरक्षित रह सके। वंही थानाध्यक्ष के द्वारा ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्लोगन /पोस्टर प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। संगोष्ठी के समापन पर उन्होंने बताया की स्कूली छात्र छात्राओं के साथ ऐसे कार्यक्रम आगे भी किये जायेंगे।आज हुई संगोष्ठी में सुश्री शिखा प्रभारी प्राचार्य श्री वीर बहादुर पटेल,ओम प्रकाश लुनिवाल, सुश्री शिल्पा,श्रीमती वंदना और का0 देशराज उपस्थित रहे ।
सतपुली थाना अध्यक्ष ने कहा बच्चों को माता-पिता अच्छे संस्कार दें तथा बच्चों से दोस्त बनकर उनसे पूछें उनसे बात करें ताकि कोई बच्चा नशे की गिरफ्त मैं ना आ पाए बुरी संगत में ना पढ़ पाए इसके लिए अभिभावकों को सक्रिय रहना होगा क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य है वहीं उन्होंने आमजन से अपील की है अपराध और अपराधियों के बारे में कोई भी सूचना हो तो हमसे आकर सांझा करें आपका नाम और आपकी पहचान पूर्णता गुप्त रखी जाएगी ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट




























