बेवर- मंगलवार दोपहर प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम ने मिशन शक्ति के तहत समाज के बीच जाकर महिलाओं को जागरूक करने का काम किया। कस्बे के इटावा रोड स्थित स्वयंसेवी संस्था नेहरु युवा मंडल बेवर के कार्यालय पर प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम ने एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला हेल्पलाइन व पुलिस की कार्यशैली से परिचित कराया।
जागरूकता संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं व लड़कियां किसी तरह की समस्याएं होने पर कानूनी सहायता के लिए थाने पर आकर महिला हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकती हैं। उनकी शिकायत को महिला पुलिसकर्मी द्वारा सुना जाएगा। इसके साथ ही यदि वो रास्ते में कहीं हैं और किसी प्रकार का खतरा महसूस करती हैं तो हेल्पलाइन नंबरों की सहायता से मदद मांग सकती हैं। 112 व 1090 नंबरों की प्रक्रिया को बताया।


















