बिजनौर में 6 जुलाई को किसान पंचायत करेगे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी एम सिंह
AIRA NEWS NETWORK – जिला बिजनौर सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादक राज्य यूपी है जिसके चीनी की मिठास पूरे भारत में हैं फिर भी गन्ना भुगतान एक बहुत बड़ी समस्या यूपी में है चुनाव प्रचार में मोदी जी ने भी ख़ुद कहा था कि अगर हमारी सरकार आई तो 14 दिन में भुगतान करेगी लेकिन आज भी किसानों का कई हजार करोड़ बकाया है।
शेष गन्ना भुगतान ब्याज सहित गन्ने का भाव 450 हो इन्हें सब मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम ने कुछ दिन पहले एक ने आंदोलन का ऐलान किया कि यूपी में गन्ना किसान अपनी मांगों को लेकर 6 जुलाई से 12 जुलाई तक जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करेंगे।
उसके बाद 15 जुलाई को लखनऊ में एक बड़ा किसान आंदोलन करेंगे जिसमें प्रदेशभर के किसान पहुंचेंगे यह आंदोलन जब तक चलेगा जब तक गन्ना किसानों के मांगे पूरी नहीं होती।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के युवा नेता ओर वीएम के करीबी हेमेंद्र कुमार कालदेव ने बताया कि इस आंदोलन की शुरुआत खुद सरदार वीएम सिंह 6 जुलाई को जिला बिजनौर से करेंगे 6 जुलाई को राष्ट्रीय किसान मजदूर बिजनौर कलेक्ट्रेट में किसान पंचायत कर आंदोलन का आह्वान करेंगे इस किसान पंचायत में खुद सरदार वीएम सिंह भी मौजूद रहेंगे। सभी किसान साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में 6 जुलाई को 11:00 बजे बिजनौर पहुंचे।
मुसेब सिद्दीकी की रिपोर्ट


















