AIRA NEWS NETWORK – गाजियाबाद थाना लोनी के बंथला फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर कपड़ा व्यापारी से कार सहित 14 लाख रुपए की लूट मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
पीड़ित ने बताया की वह लोनी से कपड़ा दुकानदारों से 14 लाख रुपए लेकर मारुति स्विफ्ट कार द्वारा लोनी से गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे बंथला चौकी क्षेत्र के फ्लाई ओवर के पास मुख्य मार्ग पर ही एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने अचानक उनकी कार के सामने अपनी मोटरसाइकिल रॉक जिसके बाद दो बदमाश हथियार लेकर कार के दोनों तरफ पहुंचे और हथियारों की बट से कार का शीशा तोड़कर व्यापारियों को कार से बाहर निकाल कर रुपए सहित कार लेकर फरार हो गए।


















