उत्तराखंड

ऋषिकेश पुलिस ने लावारिस हालत मे घूम रही नाबालिक बालिका को सकुशल किया बाल कल्याण के सुपुर्द

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता भरे कार्यो के लिये प्रत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में थाना लक्ष्मणझूला में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी एवं महिला आरक्षी 484 ना0पु0 प्राची को दौराने ड्यूटी रामझूला क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की घूमती दिखाई थी।

जिसे महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अपने पन का एहसास दिलाकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम कु0 रिया पुत्री स्व0 बहादुर राम, निवासी c-Block6/23 शाहबाद दौलतपु,र नई दिल्ली (उम्र-14 वर्ष) बताया। परिजनों के सम्बन्ध में पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके पिता बहादुरराम की मृत्यु 4-5 वर्ष पूर्व एवं माता की मृत्यु भी 3-4 दिन पहले हो गयी है।

वह अपनी माता जी के साथ ही c- Block6/23 शाहबाद दौलतपुर नई दिल्ली में रहती थी। उसके द्वारा बताया गया कि उसकी कोई भाई –बहन नही है और ना ही वह किसी अपने रिश्तेदारों को जानती है। साथ कही बताया कि वह Government girls senior secondary school शाहबाद दौलतपुर नई दिल्ली में कक्षा नौ में पडती है।

अपने मम्मी की मृत्यु के बाद वह दिनांक 08.02.2022 की रात्री को दिल्ली से ऋषिकेश आयी थी। जिस पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त बालिका को सुरक्षा की दृष्टि से जिला बाल कल्याण अधिकारियों से सम्पर्क कर रिर्पोट प्रेषित कर उक्त बालिका को बाल कल्याण अध्यक्ष श्री अशोक बडौई के सकुशल सुपुर्द किया गया।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button