राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग के द्वारा आयोजित “एक दीप वीर सपूतों के नाम” कार्यक्रम
नगीना – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग के द्वारा आयोजित “एक दीप वीर सपूतों के नाम” कार्यक्रम में दर्जनों स्वयंसेवकों ने सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर मां भारती को नमन किया। सोमवार की देर शाम 7:00 बजे बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी विभाग नगर प्रमुख दक्ष अग्रवाल ने दर्जनों स्वयंसेवकों के साथ मां भारती के विशाल चित्र के सम्मुख सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर नमन किया ।
आयोजित कार्यक्रम “एक दीप वीर सपूतों के नाम” में सचिन गौड़ द्वारा गणगीत प्रस्तुत कर सभी में जोश भर दिया। आयोजित कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, हेमंत सिंह, मुकेश अग्रवाल, डॉ विपिन चंद्र त्रिपाठी, राहुल त्यागी, विकास अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अनमोल कंसल, प्रबोध कुमार, विपिन बिश्नोई, अमित गुप्ता, नंदकिशोर सैनी, मोहित ठाकुर सहित दर्जनों स्वमसेवक उपस्थित रहे।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट






