शहर
Trending
हिंदू युवा वाहिनी नगर कार्यकरणी के कार्यकर्ताओं ने नवागत एस डी एम को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
नगीना – हिंदू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी नवदीप शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एस.डी.एम शैलेंद्र कुमार को भेंट कर उनसे जन समस्याओं के संबंध में चर्चा की और उन्हें शॉल ओढ़ाकर व भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए निष्पक्ष रुप से कार्य का वहन करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष उमेंद्र सैनी, अंकुर कुमार , सीटू सैनी , नवदीप शर्मा, मनोज कुमार, बलराम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















