नगीना – कार और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल आरक्षी को नगीना सीएससी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसके पैर में फ्रैक्चर है।
मंगलवार को जीआरपी नजीबाबाद में तैनात महिला आरक्षी करिश्मा पत्नी सोनू भारती बढ़ापुर से नजीबाबाद अपनी स्कूटी द्वारा ड्यूटी पर जा रही थी जब वह सुबह करीब 11 बजे रायपुर बुंदकी मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रही कार की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में जीआरपी महिला आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला आरक्षी को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। महिला आरक्षी के पति सोनू भारती बढ़ापुर थाने में पुलिसकर्मी पद पर तैनात है। कार चालक बरेली की जनकपुरी निवासी ललित कुमार हरिद्वार से रुद्रपुर जा रहा था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और पीड़ित की ओर से तहरीर दिए जाने पर करवाई की जाएगी है।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















