मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के मार्गदर्शन में अवैध नकली सीमेंट फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़
मुजफ्फरनगर – एसएसपी अभिषेक यादव के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में थाना नई मंडी पुलिस के लगातार गुड वर्क जारी है। थाना नई मंडी प्रभारी पंकज पंत एक कुशल महंती समर्पित थाना प्रभारी है तथा जहां भी तैनात रहे अपनी कार्यकुशलता के दम पर बेहतर एवं सार्थक परिणाम दिए हैं इतना ही नहीं जनता में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं तथा अपराधियों पर इनके नेतृत्व में आज नकली सीमेंट माफियाओ को बेनकाब कर नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया हैं
यह भी जगजाहिर हैं कि इंस्पेक्टर पंकज पंत व उनकी टीम की नजरों से अवैध कारोबार करने वाले बच नहीं पाएं हैं, आज भी नई मंडी थानाप्रभारी पंकज पंत व उनकी पुलिस टीम ने नकली सीमेन्ट फैक्ट्री को जब्त कर लाखों रुपये के ऐसीसी और अल्ट्रा टेक ब्रॉड का नकली सीमेन्ट बरामद किया है।
थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा जंगल ग्राम मुस्तफाबाद के पास से 03 अभियुक्तों को नकली सीमेंट के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से लाखों रुपये कीमत के नकली सीमेेंट के भरे व खाली कट्टे व उपकरण बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम शहजाद पुत्र फय्याज निवासी जसवन्तपुरी थाना सिविल लईनवा, वाजिद पुत्र लियाकत निवासी निवासी झोजीयान थाना पुरकाजी, रईश पुत्र जलीश निवासी झोजीयान थाना पुरकाजी बताए गए हैं।
उनके कब्जे से एक गाडी महिन्दा योद्धा मे 80 कटटे एसीसी सीमेंट (नकली सीमेंट), 01 किलो सिमेन्ट ,4 सरिये की टूकडे आगे से मुडे हुए कटटे उठाने के लिए, एक आरी की ब्लैड कटटा काटने, एक बाल्टी ,एक छन्ना तथा कटटे भरने वाली लोहे की कीप ,स्टैण्ड फावडा एक बेलचा, 599 खाली कटटे अल्ट्राटेक रंग पीला सीमेन्ट, 499 अल्ट्राटेक सीमेन्ट रंग सफेद (नकली सिमेंट), 399 खाली कटटे अल्ट्रटेक सिमेन्ट, 165 कटटे में सिमेन्ट के टूकडे, पीले कटटे अल्ट्राटेक सिमेन्ट के टूकडे 110 कटटे (नकली सिमेंट), पुरानी खराब सिमेन्ट से बने अल्ट्राटेक सीमेन्ट के 100 कटटे रंग पीलाक, 50 कटटे अल्ट्राटेक सीमेन्ट रंग सफेद (नकली सिमेंट) और 50 कटटे रंग सफेद वन्डर सिमेन्ट(नकली सिमेंट) बरामद किए गए।






