AIRA NEWS NETWORK – ब्रह्माकुमारी आश्रम खजुराहो में आज अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वर्णिम भारत की ओर के तहत मीडिया प्रभाग का भारत को स्वर्णिम बनाने में मीडिया की अहम भूमिका पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में विशेष वक्ता के तौर पर आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी शैलजा जी के द्वारा पत्रकारों की भूमिका से संदर्भित अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए गए, साथ ही परमपिता परमात्मा की मौन धारण कराकर उपस्थित पत्रकारों को चिंतन के साथ आत्मसात कराया गया जो एक सुखद अनुभूति प्रदान करने वाला अवसर रहा ।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित पत्रकारों को वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं समाज प्रभाग की जोनल कोऑर्डिनेटर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सैलजा जी के द्वारा शाल एवं पुस्तिका प्रदान कर सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव शुक्ला एवं सुनील पांडे ने विनोद भारती एवं सत्यव्रत पांडे श्रीमती मधु अग्रवाल अपने संबोधन व्यक्त किए, कार्यक्रम मैं प्रमुख रूप से ब्रह्म कुमारी कल्पना बहनजी , रजनी बहन जी, नीरजा बहन जी एवं पिंकी बहन जी उपस्थित रहीं, कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्मकुमारी विद्या जी बहन के द्वारा किया गया, तत्पश्चात ब्रह्मा भोजन भी सभी ने ग्रहण किया ।


















