बिज़नेस

Post office gram suraksha scheme after investing 1500 rs daily you can earn 35 lacs rrmb

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्‍ली. एक अच्‍छा निवेश बढि़या रिटर्न देता है. पैसा निवेश करने के कई विकल्‍प हैं. बहुत से लोग स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं. अब क्रिप्‍टोकरेंसी में भी लोग इनवेस्‍ट करने लगे हैं. इन सब में निवेश में रिस्‍क होता है. इनमें कब कितना रिटर्न मिलेगा, ये निश्चित नहीं होता. इनमें रिटर्न बाजार की स्थितियों पर टिका होता है.

अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जो बिना जोखिम लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आपको भारतीय डाकघर (Post Office Schemes) की योजनाओं पर ध्‍यान देना चाहिए. ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Scheme) ऐसी ही एक योजना है. डाकघर की यह छोटी बचत योजना आपको बड़ा रिटर्न (Investment and Return) देती है. इसमें आपके पैसा डूबने का भी कोई खतरा नहीं है. इस योजना में महीने के 1500 रुपये जमा करवाकर आप 35 लाख रुपये पा सकते हैं. साथ में आपको लोन जैसी कई अन्‍य सुविधायें भी मिलेंगी.

ये भी पढ़ें :  24 करोड़ से ज्यादा EPF खाताधारकों को मिला पैसा! आपके अकाउंट में कितना आया, कैसे चेक करें PF Balance?

जानें क्या है योजना?

ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश करने वाले को पूरे 35 लाख का फायदा (benefit of Gram Suraksha Scheme ) मिलता है. इस स्कीम की ये राशि बोनस के साथ निवेशक को 80 साल की उम्र में मिलती है. इसमें योजना में निवेश करने वाली व्‍यक्ति की मृत्यु 80 साल की आयु से पहले हो जाती है तो उसके नॉमिनी को ये राशि मिल जाती है. ग्राम सुरक्षा योजना में 19 साल से लेकर 55 साल तक का कोई भी भारत का नागरिक निवेश कर सकता है. कम से कम 10,000 रुपये से लेकर के 10 लाख तक का निवेश इसमें किया जा सकता है. प्रीमियम भरने के भी इसमें कई विकल्‍प दिये जाते हैं. किश्‍त का भुगतान निवेशक मंथली, तिमाही, छमाही या फिर सालाना आधार पर कर सकते हैं.

यह है प्रीमियम का गणित

अगर आप 19 साल की उम्र में इस पॉलिसी को खरीदते हैं तो आपको 55 साल के लिए हर महीने 1515 रुपये प्रीमियम देना होगा. 58 साल के लिए आपको 1463 रुपये और 60 साल के लिए आपको 1411 रुपये का प्रतिमाह प्रीमियम देना होगा. पॉलिसी खरीदार को 55 साल के लिए 31.60 लाख रुपये, 58 साल के लिए 33.40 लाख रुपये का मैच्योरिटी बेनिफिट मिलेगा. वहीं, 60 साल के लिए मैच्योरिटी बेनिफिट 34.60 लाख रुपये होगा.

ये हैं अतिरिक्‍त फायदे

ग्राम सुरक्षा पॉलिसी को खरीदने के बाद आप लोन का लाभ भी ले सकते हैं. हालांकि पॉलिसी को खरीदे जाने के 4 साल बाद ही लोन लिया जा सकता है. इसके अलावा अगर पॉलिसी अवधि में कभी प्रीमियम भरने से चूक हो जाती है तो आप लंबित प्रीमियम राशि का पेमेंट करके इसे दोबारा शुरू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें : LIC IPO : बैंकर से लेकर बाबू तक, एलआईसी को ‘अरामको’ बनाने में जमकर बहा रहे हैं पसीना

यहां कर सकते हैं संपर्क

इस पॉलिसी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में भी संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप ऑफिशियल वेबसाइट www.postallifeinsurance.gov.in पर भी जाकर ग्राम सुरक्षा योजना की जानकारी ले सकते हैं.

Tags: Investment tips, Post Office

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button