उत्तरप्रदेश
Trending

मौत का साजो-समान बना रही फैक्ट्री का भंडाफोड़

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – मुज़फ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के कुशलमार्ग निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसएसआई रतनपुरी राकेश शर्मा व उनकी पुलिस टीम ने एक और बेहतर गुड वर्क को अंजाम देते हुए मौत का साजो समान बना रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

उल्लेखनीय है कि राकेश शर्मा एक जुझारू मेहनती के रूप में अपनी पहचान रखते आए हैं इन्होंने नगर कोतवाली मुजफ्फरनगर में अपनी सराहनीय सेवाओं से सभी को प्रभावित करके रखा था तथा कई मामलों में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए अच्छा योगदान किया था तथा शहर कोतवाली में रहते हुए इन्होंने एक ऐसी गुप्त अवैध असलाह फैक्ट्री का खुलासा किया था जिसके बारे में कोई भी जान नहीं सका था लेकिन राकेश शर्मा की पैनी नजर से वह बच नहीं पाई और अवैध असलाह बनाने वालो को गिरफ्तार कर लिए गए तथा वहीं अब तक राकेश शर्मा ने अलग-अलग थानों में रहते हुए लगभग एक दर्जन के आसपास अवैध असला फैक्ट्रियों को बेनकाब करने का काम किया है।

A factory making a garland of death was busted

इसी क्रम में आज भी उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में एस एस आई थाना रतनपुरी राकेश शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने एक अवैध असलाह फैक्ट्री का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद भी बरामद किये हैं। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा भनवाडा से टाण्डा माजरा जाने वाले रास्ते पर बंद पडे भट्टे से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गये अभियुक्त का नाम शहजाद पुत्र शकूर निवासी हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 09 तमंचे 315 बोर,06 तमंचे 12 बोर, 01 रायफल देशी 315 बोर,01 बन्दूक देशी 12 बोर,06 अधबने तमंचे,04 खोखा कारतूस (315 बोर व 12 बोर),नाल लोहे की 26,अवैध शस्त्र बनाने के उपरकण- 04 बट व बाडी लोहा, 03 रेती, 02 प्लास, 02 पेचकस, 02 आरी मय ब्लेड, 10 लकडी के टूकडे, 02 हथौडी, 04 छैनी, 0402 लोहे के गुटके, 02 रेगमाल, 10 आरी ब्लेड, 10 इंजैक्टर, 01 कब्जा, 20 स्प्रिंग, 10 ट्रैगर, 30 लोहे की पत्ती, 01 लाइट, 01 वैल्डिंग मशीन, 20 मीटर केबल आदि बरामद किया है।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button