उत्तरप्रदेश
Trending

एसएसपी अभिषेक यादव के कुशलमार्ग निर्देशन में पुलिस कर रही सराहनीय कार्य

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – मुज़फ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव के कुशलमार्ग निर्देशन में सिविल लाईन थानाप्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत बेहतरीन कानून व्यवस्था का उदाहरण लगातार पेश कर रहें हैं तथा वही सूझ बूझ के साथ क्षेत्र में अपराधियों को जेल भेज रहें हैं। बिजेंद्र सिंह रावत व उनकी टीम के सदस्य कच्ची सड़क चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया व एस आई बच्चन सिंह अत्रि जोश जज़्बे जुनून एवं आत्मविश्वास से लबालब से बहूत कुछ अच्छा करने की ललक एवं लालसा के साथ काम कर रही हैं।

आज भी सिविल लाईन थानाप्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उनकी टीम मोहित तेवतिया व बच्चन सिंह अत्रि ने एक ऐसे गिरोह को बेनक़ाब करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे मोबाईल टावरों से बैटरी व उपकरण चोरी की हुई भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।थाना सिविल लाईन थानाप्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कच्ची सड़क चौकी प्रभारी व एस आई बच्चन सिंह अत्रि ने एक सराहनीय कारनामे को अंजाम देते हुए मोबाइल फोन टावरों पर चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर उनसे 50 लाख रुपये कीमत की बैटरी,सैल,कार्ड,BTS डिवाइस, रेक्टिफायर आदि भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।

रात्रि को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मोबाइल फोन टावरों पर चोरी करने वाले अन्तर्रजन्पदीय गिरोह के 02 अभियुक्तों को रुडकी रोड स्थित मौहम्मद शाकिर की कबाडे की दुकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से मोबाइल फोन सर्विस प्रोवाइडर की भिन्न-भिन्न कंपनियों के टावर से चोरी किये गये महत्वपूर्ण व कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बरामद किया गया।

अभियुक्तगण टावर से सामान चोरी कर उन्हे अपने गोदाम में तोडकर कीमती धातु-सिल्वर, पीतल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अलग करते थे तथा उन्हे दिल्ली सीलमपुर कबाड मंडी में अच्छी कीमत में बेच देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-

  1. मोहम्मद शाकिर पुत्र अलीशेर निवासी मोहल्ला खालापार, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
  2. शमीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला किदवई नगर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

बरामदगी-

➡️07 सेल जिन पर SAUTHERN व MICROTEK BATTERY लिखा है।
➡️01 बैटरी जिस पर जिओ का मारका लगा है।
➡️01 SMPS DELTA JIO
JIO FIBRE 48 CABLE-लंबाई लगभग 10 मीटर।
➡️पावर केबल।
➡️डिस्मेंटल किए हुए कार्ड।
➡️ERICSSON कंपनी के रेडियो पावर अलार्म, कोड-CE 0682
➡️13 जंपर केवल।
➡️केबल के बंडल।
➡️01 FRGP CARD, जिस पर FLEXI GSM BTS NOKIA COMPANY लिखा है, कोड- CE 2150
➡️ IF केबिल।
➡️02 ISVP CARD।
➡️02 मॉड्यूल चार्जर।
➡️जीपीएस केबल।
➡️अर्थिंग केबिल।

केबिल कवर सहित अन्य महत्वपूर्ण व कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किये हैं।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button