उत्तरप्रदेश
Trending

थाना सरसावा का शातिर अपराधियों के विरूद्ध धड-पकड अभियान जारी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सहारनपुर – सरसावा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीमो ने दो अलग-अलग मामलो मे तीन अभियुक्तों की,कि गिरफ्तारी।एक मामले में पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को दो नाजायज चाकू तथा लोहे की राॅड के साथ गिरफ्तार करने में महत्त्वपूर्ण सफलता हासिल की है,जबकि दूसरे अन्य मामले में पोक्सो एक्ट मे वांछित चल रहे मुकुल‌‌ को गिरफतार करने मे एक बड़ी सफलता हासिल की है।

आपको बता दें,कि थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह की सख्ती के चलते एक गस्त के दौरान सरसावा के एसआई दिनेश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से नकुड रोड स्थित दरगाह गेट के सामने से एक गस्त के दौरान रात्रि लगभग 1,40 पर दो शातिर बदमाशों विशाल पुत्र रामपाल निवासी ग्राम तिरपडी-थाना नकुड तथा विकास पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम अगवानखेडा को दो चाकूओ तथा एक लोहे की राॅड के साथ गिरफतार करने में महत्त्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

इसके अलावा‌ थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के ही कड़े निर्देश पर एसआई दिनेश कुमार तथा सतेन्द्र सिह ने अपनी पुलिस टीम कांस्टेबल दीपक राठी,अमित राठी तथा विवेक तोमर के साथ पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त मुकुल पुत्र संजय निवासी गीता कालोनी को सुबह करीब 6,30 बजे गिरफ्तार किया है।जबकि हम आपको पहले भी खबर के माध्यम से अवगत करा चुके हैं कि थाना सरसावा प्रभारी‌ धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीमे अपराधियों के विरूद्ध अपना धड-पकड अभियान काफी तेजी के साथ कर रही है।तीनों अभियुक्तों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button