उत्तरप्रदेश
Trending

करवा चौथ का व्रत पति पत्नी के पारस्परिक अटूट विश्वास व प्यार का प्रतीक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बुलंदशहर कारागार में निरुद्ध लगभग 100 महिला बंदियों के करवा चौथ व्रत की तैयारियां विगत एक माह से की जा रही थीं। महिलाओं के सजने-संवरने के लिए कारागार की महिला जेल में एक सुसज्जित ब्यूटी पार्लर की स्थापना की गई। तथा प्रशिक्षित ब्यूटीशियन द्वारा महिला बंदियों को प्रशिक्षित कराया गया।

सभी 100 महिला बंदियों को सजने-संवरने के लिए एक सप्ताह पूर्व सुरभि वेल्फेयर सोसाइटी, बुलंदशहर के सौजन्य से कास्मेटिक किट उपलब्ध कराई गई। जिसमें सुहागिन की सभी श्रंगार सामग्री चूड़ी, बिछिया, बिंदी, सिन्दूर, क्रीम, मेंहदी, कंघी लिपस्टिक, नेलपालिश,तेल,साबुन आदि शामिल थे महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान की श्रीमती दुर्गेश शर्मा द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत व्रत के दिन सभी महिलाओ को व्रत सामग्री -करवा ,करवा चौथ व्रत का पोस्टर,फल आदि भेंट किए गए।

भारत विकास परिषद बुलंदशहर “गौरव”के सौजन्य से सभी महिलाओ को दीये, वाती, तेल,करवा, कलैंडर, कलावा, नेग,टाफी, फल भेंट किए गए। सभी स्वयं सेवी संगठन महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को उनके मन पसंद उपहार लाना नहीं भूले जिसमें चाकलेट, टाफी, चिप्स,कुरकुरे व बिस्कुट शामिल थे। करवा चौथ व्रत के दिन अर्थात 24 अक्टूबर को सुबह से ही महिला जेल का नजारा ही अलग था।ब्यूटी पार्लर पर महिला बंदियों की सजने-संवरने के लिए लाइन लगी थी।खुशी देखते ही बन रही थी।

सभी महिला बंदी जेल अधीक्षक मिजाजी लाल को अपनी साड़ी व दुपट्टे का पल्लू ले लेकर दुआएं दे रही थी कि जेल में रहते हुए भी हमारे करवा चौथ व्रत की पहली बार इतनी अच्छी जो व्यवस्था की। महिलाओ को उनके पतियों से मिलाने की भी व्यवस्था की गई थी। जिन महिलाओ के पति जेल से बाहर थे उनकी दिन में मिलाई के समय मिलने व पूजा करने की व्यवस्था की गई। तथा जिन 35 महिला बंदियों के पति जेल में ही निरुद्ध है उनके मिलने व अर्ग देने की व्यवस्था सांयकाल की गई। सभी महिला व पुरुष बंदियों में खुशी का ठिकाना नहीं था।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button