बागपत – पुलिस अधीक्षक बागपत के कुशल मार्गदर्शन में खेकड़ा थाना प्रभारी एम एस गिल वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर चोरी हुई मोटरसाइकिलो को बरामद कर रहे हैं। विदित हो कि खेकड़ा थानाप्रभारी एम एस गिल भली-भांति दूसरे के दर्द को समझते हैं क्योंकि जब कोई किसी का वाहन चोरी हो जाता है तो वह इस दर्द से गुजरता है वह सिर्फ पीड़ित ही उस दर्द को समझ सकता है। लेकिन देखने में यह भी आ रहा है कि खेकड़ा थाना प्रभारी एम एस गिल भी पीड़ित के दर्द को समझते हुए चोरी हुए वाहन को बरामद कर पीड़ित के चेहरे पर खुशी लाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
आज भी थाना प्रभारी खेकड़ा एम एस गिल व उनकी टीम में एस आई योगेश गिरी ने एक सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हुए चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर डूंडाहेड़ा बैरियर के पास से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल यामाहा बरामद की है।
पकड़ा गया वाहन चोर का नाम राशिद पुत्र इसराइल निवासी आर्य नगर थाना लोनी जिला गाजियाबाद बताया जा रहा है। वही जनता से अपील करते हैं क्या अगर आपके पास अपराधियों की कोई सूचना अपराध करने वालों की कोई जानकारी हो या अपराध होते देखते हैं आप तो सीधे हमसे आकर संपर्क करें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















