AIRA NEWS NETWORK – 2 दिन पूर्व अफजलगढ़ में ट्रक से कुचलकर की गई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।मृतिका के प्रेमी ने ही हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से मृतिका के शव को ट्रक चढ़ाकर क्षत-विक्षत कर दिया था जिस पर पुलिस ने खुलासा कर दिया है।और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड मोबाइल व अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में मनप्रीत नाम की एक महिला का शव रोड पर शत-विशत हालत में पड़ा मिला था इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला हत्या का लग रहा था बाद में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुलकर सामने आया दरअसल मनप्रीत नाम की महिला गांव मान्य वाला गढ़ी निवासी नफीस से 3 वर्ष पूर्व प्रेम कर बैठी व मनप्रीत अब सामाजिक तौर पर उसके साथ रहने की जिद कर रही थी
जिसके बाद आरोपी नफीस ने उसको घुमाने ले जाने के बहाने से ट्रक में बैठा लिया और सर में लोहे की रॉड से वार कर मौत के घाट उतार दिया तथा शव को सड़क पर रखकर ट्रक चढ़ा दिया और और हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की आरोपी ने कोशिश की थी मृतिका के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करके आरोपी को द्वारिका शुगर मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड मोबाइल व आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया एसपी ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।


















