आतंकवाद विरोध दिवस पर थाना प्रभारी दिनेश गौड़ ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
AIRA NEWS NETWORK – नजीबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश गौड़ ने शपथ से पूर्व कहा कि सभी पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में आपकी ड्यूटी पर तैनात रहे। उन्होंने कहा कि सीमा पर आतंकवादियों से हमारी रक्षा करते हुए जो जवान शहीद हुए हैं उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा । उन्होंने थाने के सभी पुलिस कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि जिसकी जहां पर ड्यूटी है, वह उसे पूरी निष्ठा एवं कर्तव्य के साथ करें, तथा नगर की जनता को इस महामारी से जागरूक कर कोरोना कर्फ्यू का पालन कराएं।
उन्होंने शपथ दिलाते हुए कहा हम सब भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं, तथा निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे एवं मानव जाति के सभी वर्गों के लिए शांति तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली शक्तियों से लड़ेंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहें की नगर में किसी प्रकार का कोई अपराध ना हो तथा अपराध और अपराधियों पर पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए रखें।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















