नजीबाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद के द्वारा फरार चल रहे अपराधियों और थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए अपराधियों की धरपकड़ के आदेश पर नजीबाबाद पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त सोहेल पुत्र जुल्फिकार निवासी मोहल्ला बारादरी चारमीनार कस्बा जाब्तागंज नजीबाबाद को उसके निवास से गिरफ्तार किया है । अभियुक्त सोहेल को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल सोहेल अब्बास, कॉन्स्टेबल संजीव कुमार एवं कांस्टेबल अमित कुमार मौजूद रहे।






