ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

सभासद दीपक कुमार नगर पंचायत में करा रहे, पुराने गड्ढों को भरने का कार्य

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORKनगर पंचायत जलालाबाद के वार्ड नंबर 2 वाल्मीकि बस्ती में वर्षों पुरानी बनी हुई सड़क जो जगह-जगह से टूट गई थी और सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए थे। टूटी सड़क के मुद्दे को भारतीय जनता पार्टी से नामित सभासद दीपक कुमार ने प्रमुखता से उठाते हुए प्रस्ताव पास करवाया था,अब नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क आरसीसी की बनेगी जिससे वर्षों पुरानी टूटी सड़क से हो रही परेशानी से बस्ती वासियों को राहत मिलेगी।

नई सड़क के निर्माण से बस्ती वासियों के चेहरे पर जो उत्साह और खुशी देखने को मिली तो बस्ती के लोगों से बात करने पर पता चला की जब से भारतीय जनता पार्टी से दीपक कुमार जी नामित सभासद हुए हैं। तब से बहुत ही मेहनत और लगन से विकास कार्य करवा रहे हैं और बहुत जल्दी बस्ती से जुड़ी हुई हर एक परेशानी दूर करवा देंगे,और वही दीपक कुमार जी का कहना है कि मुझे जो भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं अपनी पूरी इमानदारी,मेहनत,लगन,से पूरा करूंगा और पार्टी के निर्णय पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा।

हमारी भारतीय जनता पार्टी माननीय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जो देश और प्रदेश में विकास का कार्य कर रही है। उससे प्रत्येक कार्यकर्ता में ऊर्जा का संचार होता है और कार्य करने में मनोबल बढ़ता है भारतीय जनता पार्टी का जो प्रसिद्ध नारा है सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास,उस पर अमल करते हुए प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बहुत ही मेहनत और लगन से पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा रखते हुए कार्य करा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है।

इसी को अपना दायित्व मानते हुए मैं दीपक कुमार भारतीय जनता पार्टी से नामित सभासद पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी पार्टी के दिशा निर्देश का पालन करते हुए जनता से जुड़ी हुई। परेशानी दूर करवाने का भरपूर प्रयास कर रहा हूं, मुझे जो लोगों से प्यार और स्नेह मिल रहा है मैं उसे आशीर्वाद के रूप में लेता हूं पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और वफादारी के साथ कार्य कराता रहूंगा।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button