नजीबाबाद: शुक्रवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बिजनौर द्वारा भारत रत्न संचार क्रांति और पंचायती राज के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मास्क वितरण, दवाई वितरण, सेनेटाइजर वितरण कराया और स्वर्गीय राजीव गांधी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बिजनौर के जिलाध्यक्ष अनीस विशाल अंसारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों, एवं नगरीय क्षेत्रों में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने अपने स्तर से और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कोरोना महामारी से बचाव के लिए आमजन को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित कर जरूरतमंदों को डॉक्टरों से संपर्क स्थापित कर दवाइयां नि:शुल्क वितरित कराई गईं, ग्रामीण क्षेत्रों में सेनेटाइजर का छिड़काव करा कर घनी बस्तियों को सैनिटाइज कराया गया।
डॉक्टर इलियास अंसारी जिला उपाध्यक्ष, हाजी महबूब राइन नगर अध्यक्ष, अब्दुल रशीद अंसारी जिला उपाध्यक्ष, मिर्जा नाजिम बेग नगर अध्यक्ष, जावेद राइन नगर अध्यक्ष, मोहम्मद अहमद प्रधान, जावेद अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष, सरदार गुरमुख सिंह जिला महासचिव, आसिफ कुरेशी जिला उपाध्यक्ष, नसीम अंसारी, हनीफ आदि के सहयोग से मास्क, दवाई एवं सैनिटाइजर वितरण और ग्रामों का सैनिटाइजेशन कराने में सहयोग किया गया।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















