
बिजनौर – मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम गिदरपुरा के पास स्थित बाग़ में आम तोड़ने का विरोध करने पर आरोपियों ने उल्टा रखवाल को पीट डाला | रखवाल ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई | प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम इनामपूरा के युवा सबील अहमद ने ग्राम गिदरपुरा के पास मऊ बिरादरी के क़रीब स्थित आम के बाग़ की फ़सल खरीद रखी है | गुरुवार शाम को सबील व उसका भाई ओसामा व रखवाल हेमेंद्र बाग़ की रखवाल कर रहे थे |
तभी मऊ बिरादरी के कुछ युवक आकर चुपके से आम तोड़ने लगे | जब सबील उसके भाई व रखवाल हेमेंद्र द्वारा इसका विरोध किया गया तो युवक गाली गलोच करने लगे व पास ही में मौजूद मऊ बिरादरी के और भी युवक आ गए व तीनो व्यक्तियों को मारना शुरू कर दिया | तीनो व्यक्तियों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई व बाद में मंडावर व इनामपूरा के युवक भी तीनो व्यक्तियों की मदद के लिए पहुँच गए थे | सभी लोगो ने थाने पहुँच कर मऊ बिरादरी के युवको के खिलाफ थाने में तहरीर दी व क़ानूनी कार्यवाही करने की मांग की |


















