नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

मोटर साइकिल चुराकर भाग रहे व्यक्ति को बाइक स्वामी ने मौके पर पकड़ा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – दिन प्रतिदिन जिले में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है, जबकि जिले में कहीं ना कहीं बाइक चोर या बाइक चुराने वाले गिरोह का पुलिस पर्दाफाश करने में लगी हुई है। इसके बावजूद भी चोरों के हौसले बुलंदी पर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नजीबाबाद नगर में स्टेशन रोड पर स्थित सुपर मार्केट में एक व्यक्ति सैलून की दुकान चलाता है।

उस व्यक्ति की बाइक दुकान के बाहर थोड़ी दूरी पर खड़ी हुई थी। 1/7/2021 को दोपहर के समय लगभग दिन में 12:00 बजे एक अनजान व्यक्ति उनकी बाइक को चाबी से स्टार्ट करके ले जा रहा था। इसी बीच बाइक स्वामी ने अचानक अपनी दुकान से बाहर निकल कर अपनी बाइक की ओर देखा तो कोई अनजान व्यक्ति उसकी बाइक को स्टार्ट करके ले जा रहा है। बाइक स्वामी ने शोर मचाते हुए दौड़कर बाइक चोर को पकड़ लिया। बाइक स्वामी के शोर मचाते ही मार्केट के अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए।

पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद तहसीम निवासी ग्राम धनसीनी थाना नजीबाबाद बिजनौर बताया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बाइक चोर को अपनी गिरफ्त में ले लिया और पूछताछ करने के लिए नगर स्थित थाने में ले गई।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button