नहटौर – लखीमपुर खीरी में हुए हादसे के बाद किसानों में रोष देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।इधर किसान दर्जनों की तादाद में बिजनौर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। ज्ञात हो कि रविवार को लखीमपुरखीरी में हुई किसानों की मौत के बाद क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है और दर्जनों की तादाद में किसान यहां से बिजनौर में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने गए है।
इधर कोतवाल सतेंद्र मय पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा के मद्देनजर गश्त करते रहे,तथा केई स्थानों पर पुलिस को तैनात किया गया है।यहां हल्दौर चौराहे पर पुलिस का बजरवाहन भी तैनात रहा।ब्लॉक अध्यक्ष संजीव चौधरी ने मर्त किसानों को श्रदांजलि देते हुए कहा कि लखीमपुरखीरी में हुआ हादसा सोची समझी रणनीति के तहत है,और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


















