AIRA NEWS NETWORK – नजीबाबाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौड़ ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सुबह प्रातः 11:30 बजे थाना नजीबाबाद में पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया। थाना प्रभारी ने बताया की पेड़ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है पेड़ों से हमें खाद्य पदार्थों के साथ साथ ऑक्सीजन भी भरपूर मात्रा में मिलती है।
पेड़ ऑक्सीजन का महत्वपूर्ण सोत्र है, तथा गर्मी के अभाव में पेड़ हमें छाव भी प्रदान करते हैं। थाना प्रभारी दिनेश गौड़ के सहयोगी एसएस आई राजीव कुमार ने जनता से आग्रह किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन काल में पेड़ अवश्य लगाएं जिसका लाभ उस व्यक्ति के साथ-साथ उसकी आने वाली पीढ़ियों को भी मिलता रहेगा, क्योंकि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है इसलिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए! वृक्ष लगाने से हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है तथा इसके साथ-साथ सुंदरता भी प्रतीत होती है।


















