बिजनौर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने वृक्षारोपण किया
AIRA NEWS NETWORK – विश्व पर्यावरण दिवस पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने वृक्षारोपण किया। शहजाद मलिक के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी तथा ग्रामवासी नजीबाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमालपुर में एकत्रित हुए तथा आम के पौधे लगाए। शहजाद मलिक ने जनता से आग्रह किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पेड़ लगाए। जिनका लाभ उस व्यक्ति के साथ-साथ उसके आने वाली पीढ़ियों को भी मिलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं इसलिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को शुद्ध रखना चाहिए। इस दौरान सभी पदाधिकारियों व ग्रामवासियों ने 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प किया। कार्यक्रम में सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद मलिक, उपाध्यक्ष नफीस अहमद, अजम्तुउल्ला, नजाकत हुसैन, वार्ड नंबर 1 के मेंबर मास्टर फरीद, इकराम, हसनैन आदि ने सहयोग किया।


















