बिजनौर: पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर गणमान्य लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। आकू ब्लॉक के गाँव ग्राम फतेहपुर स्थित आर्युवेद चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम योग चिकित्सक तिलक सैनी ने कोविड 19 से बचाव की जानकारी दी तथा व्यक्ति के जीवन में योग के महत्व को समझाते हुए कहा कि योग ही व्यक्ति को निरोग बना सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की एक घंटा योग जरूर करें।
इसके उपरांत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मृणाल त्यागी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन का आधार ऑक्सीजन हमें वृक्षों से ही प्राप्त होता है। अत: हमें न केबल अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिये अपितु उनकी परवरिश भी करनी चाहिये। वृक्षारोपण में चमन दहिया, हेमवीर त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी, मुनीश कुमार, समीर कुमार ने सहयोग किया। वहीं भाजपा नेता एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पर्यावरण सेल के कार्यकर्ता शादाब अहमद शाद अंसारी ने भी पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा हम सब का नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिये अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। उन्होंने कोविड काल में ऑक्सीजन की दिक्कत का जिक्र करने के लिये कहा कि ऑक्सीजन की कमी दूर करने का एक मात्र उपाय वृक्षों के कटान को रोकना व अधिकाधिक वृक्ष लगाना ही है। उधर स्टेट बैंक की नहटौर शाखा के प्रबन्धक अमित कुमार ने गाँव सदरूद्दीननगर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि औधोकीकरण के युग में वृक्षों का कटान चिंता का विषय है।

किसी से छिपा नहीं है कि किस प्रकार आधुनिकता की अंधी दौड में लोग वृक्षों का कटान कर रहे हैं। इस बीच वे यह भूल जाते हैं कि प्रकृति व मनुष्य एक दूसरे के पूरक है। वृक्ष न केबल हमें जीवन दायनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं अपितु हमारे द्वारा छोडी गई कार्बन डाईऑक्साइड को भी अवशोषित करते हैं। अत: प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने के लिये वृक्षारोपण जरूरी है।
उन्होंने स्कूल, कालेजों, सरकारी भवनों के परिसरों व गाँव में पडी ग्राम समाज की भूमि पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की सलाह के साथ साथ किसानों से भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। इस दौरान उनके साथ ग्राम प्रधान इरफान, बीडीसी रईस अहमद, बैंक मित्र सुजीव चौधरी, समाजसेवी सुरेन्द्र फलौदिया तथा विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


















