करनाल-हरियाणा
Trending

बलड़ी बाईपास के कोविड शमशान घाट में पिछले एक माह में लगभग 450 लोगों का अंतिम संस्कार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल: कोरोना संकटकाल में करनाल में बलड़ी बाईपास के नजदीक बनाए गए कोविड शमशान घाट में पिछले एक माह में लगभग 450 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। कोरोना से मरने वाले लोगों के संस्कार के लिए यह शमशान घाट नगर निगम की ओर से तैयार करवाया गया था, जिसमें लोगों की मदद के लिए समाजसेवी लोगों ने दिल खोकर दान दिया।

जिन लोगों के परिवार किसी कारणवश शमशान घाट में अस्थियां ले जाने नहीं आ सके अब वह अस्थियां हरिद्वार के कनखल में गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। शनिवार शाम को सांसद संजय भाटिया, मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिला प्रधान योगिंद्र राणा, मुख्यमंत्री के करनाल विधानसभा प्रतिनिधि संजय बठला व नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह ने अस्थियों को नमन करते हुए अंतिम श्रद्धांजलि दी।


सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कोरोना संकट काल में अनेक पवित्र आत्माएं हमसें बिछड़ गई। बहुत परिवारों ने अपने सदस्य खो दिए। आज हरियाणा में भाजपा की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोरोना से जिन लोगों की मृत्यु हो गई उनकी स्मृति में पौधारोपण किया गया। करनाल में कोविड शमशान घाट में भी ऐसे पीडि़त परिवारों की ओर से पौधे लगाएए गए हैं। सांसद ने शमशान घाट में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक दलों को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि रीति रिवाज से अंजान लोगों के संस्कार किए गए इसके लिए सभी साधुवाद के पात्र हैं।


मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकटकाल में करनाल के लोगों ने एक बार फिर दानवीरता की मिसाल कायम की है। करनाल की सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने कोविड श्मशानघाट के हर प्रकार के खर्च को वहन करने का जिम्मा उठाया। उन्होंने कहा कि कोरोना ने बहुतेरी महत्वपूर्ण जिंदगियां समाज से छीन ली। पीडि़त परिवारों के प्रति वह संवेदना प्रकट करती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि अकाल मृत्यु का शिकार हुए लोगों को अपने चरणों में स्थान दें।


इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिला प्रधान योगिंद्र राणा, मुख्यमंत्री के करनाल विधानसभा प्रतिनिधि संजय बठला, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, ईओ दविंद्र नरवाल, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अघी, डिप्टी मेयर नवीन कुमार, पार्षद ईश गुलाटी, मुकेश अरोड़ा, युद्धवीर सैनी, भूपिंद्र नोतना, रामचंद्र काला, गिन्नी विर्क, जोगिंद्र शर्मा, मोनू शर्मा, रजनी प्रोचा, मेघा भंडारी व वीर विक्रम कुमार आदि मौजूद रहे।


अस्थियां लेकर ये लोग रवाना हुए हरिद्वार


समाजसेवी बृज गुप्ता, पार्षद ईश गुलाटी, रमेश मिड्ढा व जिला ऑप्टिकल एसोसिएशन के प्रधान सुनील मदान, सतीश भाटिया, हंसराज शर्मा, प्रदीप अरोड़ा, विकास मदान, विजय ढींगड़ा, नवीन, राजेश, लव शर्मा, भारत आहूजा व गोपाल आनंद अस्थियां लेकर रवाना हुए। सभी अस्थियों का विसर्जन कनखल हरिद्वार में गंगा जी में किया जाएगा।


कोरोना से मरने वाले लोगों के परिजनों ने लगाए पौधे


भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार से कोरोना से मरने वाले लोगों के नियमित एक मुहिम शुरू की। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीडि़त परिवारों से मिलेंगे और उन्हें पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी कड़ी में आज करनाल के कुछ परिवारों को बलड़ी शमशान घाट बुलाया गया। यहां सभी ने कोरोना से मौत का शिकार हुए व्यक्ति के नाम पौधे लगाए और उनकी देखभाल अपने मित्रों, रिश्तेदारों व बच्चों की तरह करने का संकल्प लिया।


संस्कार कर्म में एक माह में लगा यह सामान


लकड़ी- 2400 क्विंटल, घी- साढ़े 8 क्विंटल, सामग्री 1100 किलोग्राम, चंदन लकड़ी 128 किलोग्राम, तुलसी लकड़ी 200 किलोग्राम, कपूर 35 किलोग्राम, उपले 100 क्विंटल, जौ का आटा 2 क्विंटल, खांड 2 क्विंटल, राल 3 क्विंटल, पानी 500 पेटी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button