उत्तरप्रदेश
Trending

ग्राम मनसा पुरवा में दबंगों द्वारा धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गोंडा: जिले के कोतवाली अंतर्गत अकबरपुर के ग्राम मनसा पुरवा में ग्रामसभा पर बने धार्मिक स्थल काली थान की जमीन को दबंगों द्वारा अवैध रूप से भवन निर्माण कराकर कब्जा किया जा रहा है कब्जा करने वाले व्यक्ति ओमकार पांडे पुत्र जिया राम देव नारायण पांडे पुत्र ओंकार सत्य नारायण पांडे पुत्र ओंकार विजय नारायण पांडे पुत्र ओंकार राज नारायण पांडे पुत्र ओंकार पृथ्वी नारायण पांडे पुत्र जीयाराम ने उक्त ग्राम सभा की जमीन का फर्जी बैनामा दिखाकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

जिसकी शिकायत लेकर मनसा पुरवा के सभी ग्रामवासी ने कोतवाली तरबगंज जाकर दबंगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा कर तथा उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराने की गुहार थानाध्यक्ष से लगाई है। जिस पर थानाध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का जायजा लिया तथा दबंगों से जमीन को खाली करने का आदेश दिया जिस पर दबंगों ने आज तक थानाध्यक्ष की बात ना मानते हुए अभी भी अवैध रूप से उक्त जमीन पर कब्जा किए हुए हैं।

जिस पर अगर कोई ग्रामवासी आवाज उठाता है तो दबंग उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहते हैं तथा आए दिन किसी न किसी से झगड़ा विवाद करते रहते हैं अब देखना यह है कि तरबगंज पुलिस की नींद कब खुलती है और दबंगों के द्वारा कब्जा की धार्मिक स्थल की भूमि को मुक्ति मिलती है।

प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button