AIRA NEWS NETWORK – भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल रूप में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। जिला मंत्री तरुण राजपूत जी (विधानसभा संयोजक) अतुल राजपूत जी (मंडल संयोजक नांगल सोती) आर्य वीरेन्द्र शर्मा जी (मंडल अध्यक्ष) के निर्देशन में नांगल मंडल के सेक्टर जलालाबाद गौशाला में आज दिनांक 4 जुलाई को गौशाला और खेल के मैदान के प्रांगण में पौधरोपण किया गया।
उन्होंने कहा वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, खदान पदार्थों के साथ-साथ हमें पेड़ पौधे भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन भी प्राप्त कराते हैं!! उन्होंने कहा सभी को अपने जीवन काल में एक बार वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्ष लगाने से आसपास का वातावरण अनुकूल एवं हरा भरा होता है।
साथ साथ में उपस्थित रहे नगर पंचायत जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी हरिनारायण सिंह जी चेयर पर्सन पति लियाकत अली अंसारी जी भाजपा के नामित सभासद दीपक कुमार जी, गंगाराम जी,भाजपा के नांगल मंडल के महामंत्री अतुल राजपूत जी, सोहनलाल, नईम अहमद, नौशाद,व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।हमारे जीवन मे पेड़ो का सबसे बड़ा योगदान है।सभी को ये पुण्य कार्य करना चाहिए।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















