नूरपुर – आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा व दशहरा व चेहलुम के सकुशल सम्पादन एंव कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सोसल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करवाने हेतु थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।शुक्रवार को आयोजित पीस कमेटी के सदस्यों की बैठक में थाना प्रभारी की देख रेख में आयोजित की गयी।बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी रवींद्र कुमार वर्मा ने आगामी त्योहारो के बाबत जानकारी लेते हुये सभी त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने की बात कही तथा सार्वजनिक व सामूहिक तौर पर अनावश्यक भीड़भाड़ जमा न करने की बात कही।
उन्होने कहा कि सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी समझकर प्रेम व सदभाव के साथ त्यौहारो को सकुशल मनाए। साथ ही कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।व 100 लोगो की संख्य मे ही त्योहारो को मनाए। थाना प्रभारी ने बैठक में मौजूद लोगो से आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपील करते हुये कहा कि पुलिस प्रशासन आम जनमानस की सहायता के लिये है सभी लोग कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस की मदद करें।
उन्होने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है यदि किसी को कहीं कोई समस्या आ रही है, तो तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दी जाए।बैठक में मौजूद लोगो से कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु से सुझाव भी मांगे गये।बैठक का संचालन सरदार हरभजन सिंह अमन ने किया।


















