नगीना: – भाजपाइयों ने भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वी जयंती के मौके पर दीप जलाकर उन्हे याद कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया है। शुक्रवार की देर शाम बाल्मिकी बस्ती स्थित भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री एव बाल्मीकि समाज के कद्दावर नेता अनूप बाल्मीकि के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रवादी एवं भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया,चघघै इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि ने उनके जीवन पर रोशनी डालते हुए कहा के श्री उपाध्याय जी एक सच्चे राष्ट्रवादी होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक भी रहे जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना पूरा जीवन राष्ट्र और भाजपा के नाम किया ।
उन्होंने कहा कि श्री उपाध्याय जी के मार्गदर्शन पर चलकर भारतीय जनता पार्टी के नेता देश की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा वोट लेने के लिए नहीं बल्कि राठौर समाज की रक्षा एकता समाज के सबसे निचले वर्ग के लोगों को ऊपर उठाने समान शिक्षा चिकित्सा का लाभ मिले इस पर कार्य कर रही है यही भाजपा की नीति है उन्होंने कहा कि भाजपा की लिए देश सर्वोपरि स्थान रखता है इसलिए भाजपा तमाम राजपूतों के सिद्धांतों को आगे रखकर चल रही है उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले योगी जी की पुनः वापसी हो इसके लिए हम सबको अभी से ही जुट जाना है ।
उन्होंने देश के जांबाज विकास पुरुष और धरतीपुत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णय और देश के चौमुखी विकास पर बोलते हुए कहा कि मोदी जी का यह नारा सबका साथ सबका विकास हंड्रेड परसेंट सफल हुआ है जिससे भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीके साडे 4 वर्षों के कार्यकाल को भी एक-एक कर गिनाया और कहां के योगी राज्य में गुंडे मवाली भूमिगत होने और ऊपर पहुंचने से समाज में डर का माहौल नहीं रहा महिलाएं और युवतियां भी बिना खौफ के आ जा रही हैं जो प्रदेश की आवाम के लिए गौरवपूर्ण है।
अध्यक्ष पद से बोलते हुए बाल्मीकि समाज के पूर्व प्रधान मैमल बाल्मीकि ने कहां की बाल्मीकि समाज सदा से ही भाजपा के साथ रहा है और आगे भी रहेगा क्योंकि भाजपा के साथ-साथ बाल्मीकि समाज भी राष्ट्रवादी विचारधारा रखता है इसलिए प्रदेश में ही नहीं पूरे भारत में बाल्मीकि समाज भाजपा की डोर से मजबूती से बंदा है। मंडल अध्यक्ष नीरज बिश्नोई के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को गर्वित चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री जीशान मलिक, धर्मेंद्र राठी, रोहिताश कुमार, अनिल कुमार मनोज बाल्मीकि रोहित बाल्मीकि, कपिल बाल्मीकि, विनीत कुमार विमल वाल्मीकि, रोहन कुमार, आशीष बल्मीकि, नीतीश बाल्मीकि, नंनू बाल्मीकि, बुथ अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता व बाल्मीकि समाज के दर्जनों युवक शामिल रहे ।




























