मथुरा – महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए शहर की गैर सरकारी संस्था फिदातियंस हेलपिंग हैंड्स ने शनिवार को गिन्नी फिलामेंटस् कंपनी लिमिटेड में माहवारी और उससे होने वाली बीमारियों के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया। टीम के कन्या कवच प्रोग्राम के अंतर्गत सेनेटरी पेड बैंक के तहत कंपनी की करीब 800 महिला कर्मचारियों को सेनेटरी पेड वितरित किए गए और उन्हें माहवारी से होने वाली गंभीर बीमारियों से अवगत कराया।
टीम के संस्थापक दीपक गौड़ ने बताया कि एक स्टडी में पाया गया है कि सर्दियों में माहवारी के दिन बेहद कठिन होते है और रक्त वाहिकाएं ठंड में सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त का प्रवाह कम हो जाता है, अगर आपके पीरियड्स से ब्लड फ्लो बाधित होता है, तो इससे पीरियड्स का दर्द बढ़ सकता है। , इसलिए उनकी टीम हर साल अक्टूबर के महीने को माहवारी माह के तौर पर मनायेगी। जिसके अंतर्गत टीम देश भर में सेनेटरी पेड वितरित करेगी, देश भर में हमारी टीम जहाँ भी मौजूद है वहाँ पार्सल भेज दिये जाएंगे और 1 अक्टूबर से वितरण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा।
उन्होंने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए डेंटिस्ट व समाज सेविका डॉ. पूनम सिंह गर्ग, डॉ. कुश डॉ. गौरव का धन्यवाद किया। टीम के सह-संस्थापक जीतू गर्ग ने बताया कि हमारा उद्देश्य माहवारी के प्रति महिलाओं को जागरूक करना है साथ ही सेनेटरी पेड के अलावा महिलाओं को मेंसुरल कप्स के इस्तेमाल से अवगत कराना है। उन्होनें कहा कि जल्द ही टीम कुछ कॉलेज में भी एवेंट्स करेगी जिसमें छात्राओं व महिला शिक्षकों को मेंसुरल कप्स के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जायेगा और इक्छुक् महिलाओं को मेंसुरल कप्स वितरित किए जाएंगे। टीम की तरफ से मानव गौड़,जय शर्मा, हिमांशु कौशिक, नीता चौहान आदि मौजूद रहे ।


















