बिजनौर – पंचायती राज विभाग कार्यालय में तैनात गोपाल सिंह गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आया उनके किसी दोस्त का जिससे पता चला कि एक मुस्लिम महिला साहिरा को (ओ प्लस ब्लड) ग्रुप की बहुत आवश्यकता है। जिसको गोपाल सिंह गौतम ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए पंचायती राज विभाग में ब्लॉक नूरपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी पप्पन कुमार को सूचना दी पप्पन कुमार ने कोई देरी ना करते हुए तुरंत गोपाल सिंह गौतम के साथ पहुंचकर मुस्लिम महिला साहिरा को ब्लड डोनेट करा गोपाल व पप्पन ने दोनों ने एक साथ ब्लड डोनेट करा। ग्राम पंचायत अधिकारी पप्पन कुमार ने कहा कि उनका ब्लड ग्रुप o+ हैं।
जो ये ब्लड बहुत कम लोगों में मिलता है जब कभी भी मेरी आवश्यकता होगी मैं हर समय सभी के लिए उपस्थित रहूंगा क्योंकि ब्लड डोनेट करना एक बहुत ही पुण्य का काम है इसलिए हम सब को भी ब्लड डोनेट अवश्य करना चाहिए इससे डरना चाहिए क्योंकि इससे किसी की जान बच जाती है। गोपाल सिंह गौतम ने कहा कि आज हमने एक महिला की जान बचाई हमारे डीपीआरओ सतीश कुमार जी भी यही बताते हैं कि हमेशा सही रास्ते पर चलें और सबकी मदद करें हम भी डीपीआरओ सतीश कुमार जी के बताए दिशा-निर्देशों पर चलते हैं।


















