होली का त्यौहार परंपरानुसार व शांतिपूर्वक मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजन
नगीना – अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने लोगों से होली का त्यौहार परंपरानुसार एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए शांति पूर्वक मनाने का आवाहन करते हुए दो टूक कहा कि होली के रंग में भंग मिलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे ।
शनिवार की दोपहर को थाना प्रांगण में आयोजित होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामअर्ज़ ने लोगों से होली का त्यौहार परंपरानुसार एक दूसरे की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्वक मनाने का आवाहन करते हुए छोटी छोटी बातों को नजर अंदाज करने को कहा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि होली पर निकलने वाले जुलूस के आयोजक जुलूस में समय की पाबंदी के साथ जलूसों के रूट का भी ध्यान रखें जिससे कोई अप्रिय स्थिति पैदा ना हो उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि त्योहार के अवसर पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले शरारती तत्वों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।
बैठक को एसडीएम शैलेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने भी सभी लोगों से होली का त्यौहार एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए शांति पूर्वक मनाया जाने की अपील करते हुये बताया कि होली के अवसर पर बिजली और पानी के लिए विशेष प्रबंद करने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने जलूस के आयोजक व जिम्मेदार लोगों से जुलूस में शामिल रहने को कहा जिससे शरारती तत्व अपने मकसद में कामयाब ना हो सके।
बैठक में थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे , क्राइम प्रभारी कपिल कुमार सहित सभी दारोग़ा व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। बैठक को भाजपा नेता प्रमोद चौहान, मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के पदाधिकारी हरि गोपाल अग्रवाल, सौरभ मित्तल ,राजकमार विश्नोई आदि ने संबोधित करते हुये होली के अवसर पर निकलने वाले जनों के बारे में जानकारी दी बैठक में मुफ्ती अवैस अकरम , भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई ,रोहित रवि, काजी अरशद मसूद, शेख शाहनवाज, सभासद संजय दत्त शर्मा, सद्दीक मुल्तानी ,अनवर अली ,रमन कुमार, साहू कपिल कुमार, मौलाना निसार अहमद, राकेश अग्रवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट






