AIRA NEWS NETWORK – जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अपने न्यायालय में विभिन्न मामलों के अंतर्गत प्रस्तुत सभी 67 वादों का किया निस्तारण, राजस्व विभाग के तहत न्यायालयों में कुल प्रस्तुत 6524 वादों के सापेक्ष 6197 वाद किए गए निस्तारित
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अपने न्यायालय में विभिन्न मामलों के अंतर्गत प्रस्तुत होने वाले सभी 67 वादों का शत प्रतिशत रूप से निस्तारण किया। इस अवसर आज जिलाधिकारी न्यायालय में प्री लिटिगेशन के 42, राजस्व संहिता के 22, फौजदारी अधिनियम के 02 तथा स्टाम्प अधिनियम के अंतर्गत 01-01 वाद सहित कुल 94 वाद प्रस्तुत किए गए, जिनका शत प्रतिशत रूप से निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर राजस्व विभाग में प्रस्तुत प्री लिटिगेशन के 5434 मंे से 5147, राजस्व संहिता वाद के अंतर्गत 247 के सापेक्ष 229, फौजदारी अधिनियम के अंतर्गत 837 के सापेक्ष 815, स्टाम्प अधिनियम के अंतर्गत 06 के सापेक्ष सभी 06 वादों का निस्तारण कर दिया गया। इस प्रकार आज आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर राजस्व अदालतों में कुल 6524 वाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 6197 अर्थात 95 प्रतिशत वादों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट






