नगीना – जर्जर हाल गड्ढों वाली नगीना से हरेवली बुढावाला की सड़क से गुजर रहे हाइवे का कार्य करने वाली पीएनसी कम्पनी के क्रेशर की बजरी व रेत के ओवरलोड डंपरों की आवाजाही के चलते सड़क धंस गई व पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।
क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर, दोदराजपुर, मोहिद्दीन पुर, रायपुर होते हुए उत्तराखंड के वाहनों को अफजलगढ़ से नजीबाबाद हरिद्वार फोर लाइन सड़क से जोड़ने के लिए। उक्त क्षेत्रों में पीएनसी कम्पनी द्वारा सड़क के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। नगीना से हरेवली बुढावाला की सड़क कई वर्षों से जर्जर हाल पड़ी हुई है। यह सडक दो विधानसभा नगीना ओर बढापुर अंतर्गत आती है। लेकिन पूर्व विधायकों व सांसदों एवं जिला परिषद के अध्यक्षों ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों व उत्तराखंड के लोगों के छोटे बड़े वाहन इसी जर्जर हाल सड़क से वाहनों की 24 घंटे आवाजाही के रहती है।
बाइक सवारों को गड्ढों में गिर कर घायल होना पड़ रहा है। बड़े वाहन चालकों को भी वाहन चलाते समय वाहन पलटने का खतरा मंडराता रहता है। गांव के लोगों ने बताते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग के सम्बंधित अधिकारियों ने जर्जर हाल सड़क के गड्ढों की घटिया सामग्री से भरवाकर लीपापोती करके अब तक सरकारी धन का दुरूपयोग करते चले आ रहे हैं। जिससे सड़क के गड्ढों को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा भरवाने की कारगुज़ारी की पोल सड़क से गुजरने वाले वाहन दो तीन दिन में ही खोलकर रख देते है।
नगीना हरेवली बुढावाला रोड से जुड़े दो दर्जन गांवों के लोगों आसपास के किसानों व समाज सेवी डा संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कई वर्षों से जर्जर हाल पड़ी सड़क व सड़क पर हो रहे गहरे गड्ढों में घटिया सामग्री से पेवंद लगवा कर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी सरकारी धन का दुरूपयोग करते चले आ ही रहे हैं। साथ ही नगीना हरेवली बुढावाला रोड से पीएनसी कम्पनी के डंपरों द्वारा उत्तराखंड व अन्य स्थानों पर बने अपने प्लांटों से क्रेशर की कटी बजरी व रेत 500 से 600 कुन्तल 16 टायर डंपरों में ओवर लोड भरकर जर्जर हाल गड्ढों वाली सड़क से ग्राम दोदराजपुर लेकर जाने के कारण। जर्जर सडके एक से दो फुट नीचे धंसने लगी है।
पांधाई के पुल की पुलिया क्षतिग्रस्त होने वाली है, जिससे गांव के लोगों को हर समय वाहनों व गन्ने से भरे ट्रेकटर ट्राली में गन्ना लेकर जाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के लापरवाह उच्चाधिकारियों ने भी उक्त जर्जर हाल सड़क के गड्ढों व विभाग के अधिकारियों द्वारा गड्ढों को भरवाने में की गई कारगुज़ारी की ओर कभी कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने जिलाधकारी व संबंधित विभाग के अधिकारियों से उपरोक्त छतिग्रस्त मार्ग पर चल रहे ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की है।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट






