मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं अपने अपने बूथ पर वोट बनवाने के संबंध में बैठक आयोजित
नजीबाबाद – साहनपुर नगर पंचायत के पूर्व चैयरमैन व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी के आवास पर मतदाता सूची पुनरीक्षण व अपने-अपने बूथो पर वोटो के बनवाने को लेकर क्षेत्र के लोगो व कार्यकताओ के साथ मीटिंग करी गई। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी ने मीटिंग मे सभी को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव के देखते हुए सभी बूथो पर समाजवादी पाटीँ के पदाधिकारियों व कार्यकताओ को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष मा.नरेश उत्तम पटेल जी की ओर से निर्देश है, कि वह अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए।
जिन व्यक्ति के मतदाता सूची मे नाम नही है। या नये वोट बनने है, वह जल्द से जल्द यह कार्य करे। साथ ही अपने अपने बूथो पर वोटर लिस्ट को सही कराने काम करे। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को किस प्रकार से वोट बनवाना है सब विस्तार से बताया गया एवं एक एक कार्यकर्ता को अपने अपने बूथ पर वोट बनवाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में आसिफ प्रधान ग्राम अलीपुरा ,मो वाजिद पूर्व प्रधान ग्राम मंडावली शहजाद एडवोकेट प्रधान सराय आलम, मो य़ामीन लुकादड़ी अकरम कुरेशी दरय़ापुर, इमरान मंसूरी गढमलपुर ,मो अहसान गढमलपुर मुखतार अंसारी लालू वाला धनौरा, मारूफ हुसैन ,ग्राम हुसैनपुर अहमद रजा प्रधान खाई खेडी ,असगर सेदपुरी, रईस अहमद प्रधान किशनपुर आमला उपस्थित कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।




























