डीपीआरओ सतीश के निर्देश पर 214 ग्राम पंचायतों में चला स्वच्छता व सेनेटाइज़ेशन अभियान
बिजनौर: डीपीआरओ सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा गाँव स्वच्छ गाँव अभियान के अंतर्गत शनिवार के दिन जनपद की 214 ग्राम पंचायतों में विशेष सफ़ाई अभियान चलाया गया जिसमे अतिरिक्त सफ़ाई कर्मचारीयों के साथ साथ जेसीबी एवं ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर गाँव में गलियों नाले नालियों की साफ़ सफ़ाई कराई गई है ।
इन 214 ग्राम पंचायतों में फ़ॉगिंग एवं सेनेटाइज़ेशन का कार्य भी कराया गया है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने कहा कि इस समय ग्राम पंचायतों में साफ सफाई अभियान विशेष रूप से चलाया जा रहा है इसलिए सभी ग्राम पंचायतवासियों को भी ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग करना चाहिए अपने घरों के आसपास कही भी गंदगी के ढेर ना लगने दे और प्रशासन द्वारा बनाई गई गाइडलाइंस का सभी पालन करे लॉकडाउन के समय अपने घरों में रहे सुरक्षित रहे बिना वजह के इधर उधर ना घूमे।
डीपीआरओ सतीश कुमार ने ग्राम पंचायतवासियो को निर्देश देते हुए कहा कि जब जिसकी बारी आए टीकाकरण अवश्य कराए इसमे लापरवाही बरतने की ज़रूरत नहीं अपने आपको भी सुरक्षित रखे अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।


















