स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बच्चों को उनके मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

AIRA NEWS NETWORK – स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पुष्पेंद्र जी वह दीपक सैनी द्वारा ग्राम भागूवाला में जगह-जगह दीवारों पर स्वामी विवेकानंद के स्लोगन लिखे और युवा और बच्चों को उनके जीवन शैली के बारे में बताया और उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया जिससे उन्हें पढ़ने वाले सभी युवाओं व व्यक्तियों के अंदर ऐसे भाव उत्पन्न हो कि वे विचारों को अपने जीवन में उतार कर अपने जीवन को सफल बना सकें
वह स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर अपने आप को उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें वह अपने जीवन को सरलता पूर्वक यापन करें और दूसरों को भी स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलने के लिए अग्रसित करें जिससे युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें सभी युवाओं के शरीर में स्वामी विवेकानंद के प्रत्येक विचार उनके शरीर पर लोहे के टुकड़े पर हथौड़े की हल्की चोट के समान है जिससे हम जो बनना चाहते हैं वह हम बन जाते हैं इसलिए हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारकर सफल बन सकते हैं।


















