चोरी की गाड़ी के पार्ट्स और इंजन बेचने वालों शातिर अपराधियों को मुज़फ्फरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर – एसएसपी अभिषेक यादव के कुशलमार्ग निर्देशन में शहर कोतवाली पुलिस टीम रोज कोई ना कोई बेहतर कारनामे को अंजाम दे रही हैं आज भी शहर कोतवाली क्षेत्र में अवैध वाहन कटान पर प्रहार करते हुए गाड़ियों के इंझन व चोरी के पार्ट्स व कई अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं जिसपर शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र व खालापार चौकी इंचार्ज प्रवेश शर्मा एवं वहलना चौकी प्रभारी संजय आर्य व उनकी टीम की उच्चाधिकारियों ने हौसला अफजाई भी की हैं।
शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र व उनकी टीम कर सदस्य खालापार चौकी इंचार्ज प्रवेश शर्मा व वहलना चौकी इंचार्ज संजय आर्य बहुत ही अनुभवी और तेजतर्रार माने जाते हैं इन्होंने जहां भी काम किया पूरी लगन मेहनत और समर्पण के साथ काम किया हैं शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र अपनी टीम को एक टीम वर्क भावना के साथ लेकर हमेशा सरहनीय गुडवर्क को अंजाम देकर अपराधियों की कमर तोड़ रहें है।
आज भी शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में खालापार चौकी इंचार्ज प्रवेश शर्मा वह वाला चौकी इंचार्ज संजय आर्य व एस आई देवपाल सिंह व उनकी टीम ने एक ओर शानदार गुड वर्क को अंजाम देते हुए मुखबिर की सूचना पर मीनाक्षी चौक मेरठ रोड स्थित मिलन मार्केट से अवैध रूप से काटे जा रहे हैं चार पहिया वाहनों के करीब 10 अदद इंजन व अन्य कटे हुए कलपुर्जे सही 4 अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया हैं।पकड़े गये साकिर पुत्र मेहरबान निवासी खालापार थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर व आजम पुत्र अखलाक निवासी रहमत नगर थाना कोतवाली मुज़फ्फरनगर व सब्बू अंसारी पुत्र मोहम्मद रियाज़ निवासी मुगल गार्डन जामिया नगर थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर व मोहम्मद आलम पुत्र वसीर अहमद निवासी चिलकाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को मौके से गिरफ्तार किया
वही कुछ अभियुक्तगण मोके से फरार होने पर सफल हुए जिनके नाम हनीफ पुत्र हाजी बाबू निवासी मीनाक्षी चौक थाना कोतवाली व उमर शाद पुत्र अखलाक निवासी रहमत नगर खालापार थाना कोतवाली व हाजी पप्पू पुत्र खुर्शीद निवासी तकिया कुरैशियान थाना कोतवाली व अख्तर आलाम पुत्र मोहम्मद आलाम निवासी मजहर हसन चिलकाना जिला सहारनपुर व मुल्ला जहीर पुत्र इदरीस निवासी खालापार व अब्दुल्ला पुत्र उम्मेद निवासी खालापार थाना कोतवाली मुज़फ्फरनगर मोके से फरार होने में सफल रहें पकड़े गए अभियुक्तगणो ने पुलिस को बताया कि हम व हमारे भागे हुए सभी साथी मिलकर चोरी की गाड़ियों के इंजन में कलपुर्जे को काटकर बेचने का कार्य करते हैं।पकड़े गये अभियुक्तों के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं और भागे हुए अभियुक्तों की पुलिस तलास कर रही हैं
मुजफ्फरनगर पुलिस लगातार आमजन से अनुरोध कर रही है अगर आपके पास है किसी अपराधी की सूचना या फिर कहीं अपराध होता देखें या किसी नशे कारोबारी के बारे में और कोई सूचना तो आकर हमसे सांझा करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को अपराध मुक्त बनाने में मुजफ्फरनगर पुलिस का सहयोग करें
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















