
AIRA NEWS NETWORK – हरियाणा के दादरी की रहने वाली नेहा, यूक्रेन में फँस गई, घर वालों ने एंबेसी से जुगाड़ करके इंडिया लाने का प्रबंध किया. लेकिन नेहा ने यूक्रेन छोड़ने से ये कहते हुए मना कर दिया कि- जिस मकान में वो रहती थी, उसका मालिक युद्ध में लड़ने गया है, उसके 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं. एक अकेली पत्नी है. इस मुश्किल वक्त में वो उनका ख़्याल रखेगी।
17 साल की नेहा यूक्रेन मेडिकल की पढ़ाई करने गई थी. यूक्रेन की राजधानी होने के कारण कीव सबसे पहला टार्गेट है, कीव में लगातार बमबारी हो रही है. उसी कीव के एक बंकर में नेहा उन बच्चों और महिला के साथ ठहरी हुई है.
नेहा के पिता आर्मी में थे, कुछ साल पहले दुनिया में नहीं रहे, नेहा की माँ ने एंबेसी में बात करके उसे यूक्रेन से निकालकर रोमानिया पहुँचाने का प्रबंध किया. लेकिन नेहा ने मना कर दिया, लाख मनाने के बाद भी नेहा यूक्रेन छोड़ने के लिए राज़ी नहीं हुई. नेहा की इस इंसानियत पर आज दिल आता है।


















