मेरठ: ब्लॉक दौराला(मेरठ) ग्राम पंचायत मवी मीरा जैनपुर से ग्राम पंचायत पद के उम्मीदवार रहे किरनपाल सिंह ने भारी मतों से अपनी जीत दर्ज कराई।
किरनपाल ने हमारे प्रतिनिधि मौ उवैस से कहा कि ग्राम पंचायत वासियों ने जो मुझे अपना कीमती वोट दिया है उसके बदले में ग्राम पंचायत में चहुमुंखी विकास करवाऊंगा किसी भी ग्राम पंचायतवासी को कोई परेशानी नही होने दी जाएगी। किरनपाल ने कहा कि अब ग्राम पंचायतवासियों की जो भी समस्या होगी उसका तत्काल प्रभाव से निस्तारण करवाया जाएगा। ग्राम पंचायतवासियों ने सही समय पर समय सही गलत का फैसला करके मुझे जितवाया हैं। इसलिए मेरा भी कर्तव्य बनता है में उनके साथ हर सुख दुख में उपस्थित रहू।


















